लाइव न्यूज़ :

बंगाल में जारी है टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:19 IST

Open in App

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल के तीन केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शनिवार को चल रहा है जिसमें कम से कम 75 स्वास्थ्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह पूर्वाभ्यास सुबह नौ बजे दत्ताबाद और मध्यग्राम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उत्तर 24 परगना जिले में अमदांगा ग्रामीण अस्पताल में शुरू हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन केंद्रों पर कम से कम 75 लोग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। टीकाकरण पूर्वाभ्यास के लिए उनसे अपने नाम पंजीकृत करवाने को कहा गया है। इस पूर्वाभ्यास के बाद कम से कम आधे घंटे तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी।’’

यह राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास असल टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ होने से पहले अधिकारियों की इससे संबंधित तैयारियों का आकलन करने के लिए किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्वाभ्यास पूरा हो जाए ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके।

इससे पहले टीकाकरण का पूर्वाभ्यास पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात में 28 तथा 29 दिसंबर को हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत