Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद, जानिए उत्तर भारत में कब आएगा मॉनसून

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2022 13:05 IST2022-06-28T13:03:07+5:302022-06-28T13:05:00+5:30

दिल्ली में मॉनसून के 30 जून या एक जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने अभी दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की तिथि नहीं निर्धारित की है। लेकिन मौसम कार्यालय ने बताया कि मॉनसून 29 जून तक उत्तर पश्चिम भारत और छह जुलाई तक पूरे देश में छा जाएगा।

IMD says conditions to become for monsoon in entire Delhi between June 30 to July 1 | Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद, जानिए उत्तर भारत में कब आएगा मॉनसून

Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद, जानिए उत्तर भारत में कब आएगा मॉनसून

Highlightsअगले 24 घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।विभाग के अनुसार, 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूरी दिल्ली में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

नई दिल्ली: अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, 30 जून से 1 जुलाई के बीच अरब सागर और गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, पूरे यूपी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

इससे पहले सोमवार को मौसम विशेषज्ञों ने बताया था कि मॉनसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कुछ ही दिन दूर है और पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण इस साल एक मार्च से अब तक केवल 72.5 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का स्तर 107.3 मिमी रहना चाहिए। शहर में मार्च में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई और अप्रैल में 12.2 मिमी के मासिक औसत के मुकाबले बेहद मामूली 0.3 मिमी वर्षा हुई। कम वर्षा से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। 

राजधानी में वर्ष 1951 के बाद से इस साल का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया, जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। लंबे समय तक लू चलने से दिल्ली के कुछ हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल गर्मी के मौसम में अब तक 27 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक दर्ज किया गया, जो वर्ष 2012 के बाद से सबसे अधिक है। 

वर्ष 2012 में शहर में 30 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया था। एक जून से, जब मॉनसून का मौसम शुरू होता है, दिल्ली में सामान्य 59.5 मिमी के मुकाबले सिर्फ 24.5 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश 16 जून से 20 जून के बीच हुई थी। 

दिल्ली में मॉनसून के 30 जून या एक जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने अभी दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की तिथि नहीं निर्धारित की है। लेकिन मौसम कार्यालय ने बताया कि मॉनसून 29 जून तक उत्तर पश्चिम भारत और छह जुलाई तक पूरे देश में छा जाएगा। आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जून तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है, जबकि 29-30 जून को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के आसार हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: IMD says conditions to become for monsoon in entire Delhi between June 30 to July 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे