लाइव न्यूज़ :

Weather Update: देश के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By आजाद खान | Updated: July 18, 2023 08:21 IST

आईएमडी ने गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज यहां बारिश हो सकती है। यही नहीं उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश को लेकर देश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे यातायात और फसलों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के कुछ राज्यों में भारी से और भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने यह भी बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोकण और गुजरात के कई क्षेत्रों में सोमवार को काफी तेज बारिश देखी गई है। 

यही नहीं उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, असम और मेघालय, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कल भारी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण यातायात और फसलों पर भी असर पड़ सकता है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आईएमडी की अगर माने तो उसने गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि राज्य में 18 जुलाई से बारिश गतिविधि बढ़ सकती है। यही नहीं विभाग के अनुसार, राज्य में 19 और 20 जुलाई को काफी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है, जहां 17 और 18 जुलाई को भी भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है और विभाग द्वारा कहा गया है कि इन राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी से और भी भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 19 जुलाई को भारी से अत्यधिक और अत्यंत भारी बारिश देखने की उम्मीद है। आईएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी की है।

ओडिशा और उत्तराखंड में भी हो सकती है वर्षा

विभाग की अगर माने तो ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यहां पर 17 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। आईएमडी ने उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी की है, जहां 17 और 18 जुलाई को भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम खराब होने से मुख्य शहरों में पानी भरने के कारण यातायात में बाधा भी आ सकता है, जिससे यात्रा का समय बढ़ भी सकता है। बारिश के कारण कुछ क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो