लाइव न्यूज़ :

IIT Guwahati: छात्रों की मौत आईआईटी गुवाहाटी में हड़कंप!, डीन के वी कृष्णा ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 17:34 IST

IIT Guwahati: घटना के बाद संस्थान के विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और उन्होंने सभी के लिए उचित मानसिक स्वास्थ्य सहायता की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देडीन का त्यागपत्र प्राप्त हुआ है।विरोध में कक्षाओं में भाग नहीं लिया।मानसिक रूप से परेशान था।

IIT Guwahati: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी (आईआईटीजी) के शैक्षणिक मामलों के डीन के वी कृष्णा ने तीसरे वर्ष के एक छात्र के लिए न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी एवं तृतीय वर्ष के कंप्यूटर विज्ञान के एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। इस घटना के बाद संस्थान के विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और उन्होंने सभी के लिए उचित मानसिक स्वास्थ्य सहायता की मांग की।

आईआईटी के प्राधिकारियों ने बुधवार को जारी को एक बयान में कहा कि उन्हें डीन का त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया कि ‘‘हम इस पर आंतरिक रूप से चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।’’ विद्यार्थी सोमवार शाम से ही प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र थे और उनमें से कई ने परिसर में छात्रों की मौत की लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में कक्षाओं में भाग नहीं लिया।

आईआईटी गुवाहाटी में इस साल किसी छात्र की मौत की यह चौथी घटना है। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने दावा किया कि मृतक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा था और उसे तय उपस्थित से कम कक्षाएं लेने वाले छात्र के रूप में चिह्नित किया गया था जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक छात्र ने आवश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन उन पर विचार नहीं किया गया, जिससे वह और अधिक तनाव में चला गया। प्रदर्शनकारियों ने एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की, जिन पर कथित तौर पर कम उपस्थिति के कारण कई छात्रों को उत्तीर्ण नहीं होने दिया गया जबकि उनमें से कई के अनुपस्थित रहने के वैध कारण थे।

टॅग्स :IITAssam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष