लाइव न्यूज़ :

आईएफएफके की शुरुआत 10 फरवरी से

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ फरवरी केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफके) का 25वां संस्करण सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10 फरवरी को आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। यह जानकारी केरल राज्य चलचित्र अकादमी ने दी।

महोत्सव के इतिहास में पहली बार महामारी के कारण आयोजन स्थल राज्य के चार अलग-अलग क्षेत्रों- तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम, थलासेरी और पलक्कड़ में विभाजित किये गए हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बुधवार को यहां शाम छह बजे निशागांधी सभागार में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उद्घाटन फिल्म ‘‘कुओ वैदिस, आइदा?’ प्रदर्शित की जाएगी।

अकादमी ने कहा कि दुनिया भर से प्रमुख अतिथि इस महोत्सव में आनलाइन शामिल होंगे और महोत्सव का पांच दिवसीय पहला चरण 14 फरवरी को समाप्त होगा।

अकादमी ने कहा, ‘‘यह महोत्सव तिरुवनंतपुरम में 10 से 14 फरवरी के बीच, एर्णाकुलम में 17-21, थलासेरी में फरवरी, 23-27 फरवरी और पलक्कड़ में 1-5 मार्च तक आयोजित होगा।’’

अकादमी के अनुसार उद्घाटन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह क्रमशः तिरुवनंतपुरम और पलक्कड़ में आयोजित होगा।

अकादमी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि महोत्सव की अवधि को प्रत्येक आयोजन स्थल पर घटाकर पांच दिन कर दिया गया है जिस दौरान वहां छह सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग की जाएगी।

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति और अधिकारी को राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मुफ्त एंटीजन जांच की जाएगी।

अकादमी ने कहा, ‘‘जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें ही आयोजन स्थलों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।’’

इस वर्ष 30 से अधिक देशों की 80 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल 14 फिल्मों में लिजो जोस पेलिसेरी की ‘चुरुली’ और मलयालम श्रेणी में जयराज की ‘हसयम’ शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए