लाइव न्यूज़ :

बैठक राजनीतिक विचारधारा को परे रखकर हुई तो उसका स्वागत करती हूं: सुले ने ठाकरे-फडणवीस मुलाकात पर कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:54 IST

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात यदि ‘राजनीतिक विचारधाराओं को परे रखकर हुई’ तो वह इस बैठक का स्वागत करती हैं। ठाकरे ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को मुंबई में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री चैंबर में उनके तथा फडणवीस के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। दो दिवसीय दौरे पर यहां आईं सुले से जब संवाददाताओं ने पूछा कि कहीं यह बैठक पूर्व सहयोगियों के बीच ‘संबंध सुधरने’ का संकेत तो नहीं हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप विचारधारा को एक ओर रखकर एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध रखते हैं तो मैं ऐसी बैठकों का स्वागत करती हूं जो राजनीतिक विचारधाराओं को परे रखकर होती हैं।’’ सुले ने कहा कि उनका ऐसा मानना है कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी सरकार और 25 वर्ष तक राज्य की सत्ता में रहेगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में सत्ता का ऐसा दुरुपयोग पहले कभी नहीं देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर