लाइव न्यूज़ :

केंद्र और राज्य की सरकारों को यही रवैया रहा तो संकट और विकट होगा : राम गोविंद

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:11 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कोविड-19 प्रबंधन में विफलता के लिए केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि ''दोनों सरकारों के काम करने का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में यह संकट और विकट होगा।''

बलिया जिले के विधायक और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने शनिवार को जारी यहां एक बयान में कहा कि एक फरवरी 2021 को देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 11,427 मामले आने के बाद भी मोदी सरकार ने फरवरी-मार्च के महीने में कोरोना के मुकाबले के लिए गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक करना या कराना उचित नहीं समझा।

उन्होंने आरोप लगाया, “कोरोना पैर पसारता रहा और मोदी सरकार कान में तेल डाले पड़ी रही। कोरोना रोज बढ़ता रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उनके 'नगीने' चुनाव में लगे रहे एवं रैलियां करते रहे।”

उन्होंने कहा, “ 13 अप्रैल को देश में जब संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख से ऊपर हो गई व चारो तरफ हाहाकार मच गया तब जाकर 15 और 21 अप्रैल को टास्क फोर्स की बैठक करने की जहमत उठायी गई।”

उन्होंने कहा ऑक्सीजन संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज अपनी तस्वीर के साथ बयान प्रकाशित करवा रहे हैं कि ऑक्सीजन का कोई संकट नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा,‘‘ उत्‍तर प्रदेश में सरकार की उल्टी सोच के कारण जिलों के अस्पताल केवल रेफरल केंद्र बनकर रह गए हैं जबकि दूसरे बड़े अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीज हैं, वहां न बेड है, न वेंटिलेटर है और न जरूरी दवाएं हैं। चारो तरफ त्राहि त्राहि की स्थिति है। ’’

उन्होंने कहा कि इंतजाम के नाम पर कोविड केंद्रों से मरीज और उसके परिजनों को सिर्फ पृथक-वास में रहने का जवाब मिल रहा है। बहुत प्रयास करने पर कहा जाता है कि इंतजार करिए, नम्बर आने पर सूचना दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती