लाइव न्यूज़ :

यदि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधि न रोकी तो सेना देश के अंदर दूर तक घुसेगी और शिविरों को नष्ट कर देगीः मलिक

By भाषा | Updated: October 21, 2019 18:28 IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की यह टिप्पणी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी शिविरों और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाये जाने के एक दिन बाद आयी है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पड़ोसी देश की ओर से ‘‘बिना उकसावे की गोलीबारी’’ के बाद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाये जाने के एक दिन बाद आयी है।भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पड़ोसी देश की ओर से ‘‘बिना उकसावे की गोलीबारी’’ के बाद की थी।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां नहीं रोकी तो सेना देश के अंदर दूर तक घुसेगी और आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर देगी।

मलिक की यह टिप्पणी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी शिविरों और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाये जाने के एक दिन बाद आयी है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पड़ोसी देश की ओर से ‘‘बिना उकसावे की गोलीबारी’’ के बाद की थी।

मलिक ने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान को सही तरीके से पेश आना होगा और इन आतंकवादी शिविरों को बंद करना होगा। यदि वह सही तरीके से पेश नहीं आता तो हम भीतर घुसकर इन शिविरों को नष्ट कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां बंद नहीं की तो भारत आतंकवादी शिविरों के खिलाफ रविवार से भी कड़ी कार्रवाई करेगा।

पाकिस्तान की बिना उकसावे की गोलीबारी का कड़ा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित नीलम घाटी में चार आतंकवादी शिविरों और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की।

इसमें पाकिस्तान के छह से 10 सैनिक और इतने ही आतंकवादी मारे गए। मलिक ने साथ ही कश्मीर के भीतर ‘‘शरारती तत्वों’’ से भी कहा कि वे अपनी गतिविधियां छोड़ दें और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभायें। उन्होंने कहा, ‘‘जो युवा इधर उधर घूम रहे हैं (जबर्दस्ती बंद कराने के लिए) वे यह सब बंद कर दें। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें अभी तक क्या प्राप्त हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें कुछ भी नहीं मिलने वाला..एक नवम्बर से एक नया कश्मीर होगा और लोगों को राज्य के विकास में योगदान करना चाहिए।’’ केंद्र ने गत पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के तहत राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों...जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया। ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव