लाइव न्यूज़ :

Afghanistan news : वायुसेना का c-130J परिवहन विमान 85 से अधिक भारतीय को लेकर पहुंचेगा भारत, ईंधन के लिए उतरा है ताजिकिस्तान

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 21, 2021 12:55 IST

अफगानिस्तान में बेहद खराब स्थिति के बीच सभी देश अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं । ऐसे में भारत ने अपने राजनयिक, सुरक्षाकर्मियों और लोगों को निकालने के लिए दूसरी बार एक C-130J परिवहन विमान भेजा है ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान से 85 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा रहा है अफगानिस्तान से भारतीयों को बाहर निकालना एक कड़ी चुनौती है अभी भी देश के कई लोग वहां फंसे हुए हैं

काबुल :  भारतीय वायु सेना के एक C-130J  परिवहन विमान  शनिवार सुबह काबुल से 85 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए निकाला है और तालिबान के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान में जिस प्रकार का  मानवीय संकट चल रहा है । इन सबके के बीच  भारतीयों को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने की कोशिश की जा रही है । सूत्रों के अऩुसार, शनिवार को बताया कि विमान ने काबुल से उड़ान भरी और ताजिकिस्तान में ईंधन भरने के लिए उतरा है ।

भारत सरकार के अधिकारियों ने काबुल में भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने में मदद कर रहे हैं । आपको बताते दें कि पिछले हफ्ते IAF C-17  परिवहन विमान काबुल से भारतीय राजदूत सहित लगभग 150 लोगों को लेकर भारत वापस लाया गया । अभी भी अफगानिस्तान में कई राजनयिक, अधिकारी , सुरक्षाकर्मी और कुछ भारतीय फंसे हुए हैं । 

काबुल के लगभग 40 कर्मचारियों को भी एक अन्य उड़ान में युद्धग्रस्त देश से निकाला गया । लोगों को अफागनिस्तान से निकालने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गई थी क्योंकि हजारों अफगानी देश से बाहर जाने की  कोशिश में काबुल हवाईअड्डे पर पहुंचे थे औऱ वे बस किसी तरह से देश से बाहर निकल जाना चाहते थे । 20 साल बाद अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान का शासन हो गया है और लोग इस डर में जी रहे हैं कि तालिबान उनके साथ कब कैसा व्यवहार करेगा । हालांकि इस बार तालिबान का कहना है कि वह महिलाओं को अधिकार देगा और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन जिस तरह की घटनाएं अफगानिस्तान में हो रही है । उनकी बातों पर यकीन करना बेहद मुश्किल है । 

इस सप्ताह की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि युद्ध प्रभावित देश से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करें। 

टॅग्स :Air ForceतालिबानTalibanIndians
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे