लाइव न्यूज़ :

IAF Jaguar Crash: भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2025 08:23 IST

IAF Jaguar Crash: जामनगर के कलवार रोड पर सुवरदा गांव के खुले मैदान में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Open in App

IAF Jaguar Crash: भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें एक पायलट की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक पायलट की जान बच गई जिसका इलाज चल रहा है वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर में बुधवार को रात्रि मिशन के दौरान जगुआर टू-सीटर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

उस समय पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने समाचार एजेंसी को बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, जबकि दूसरा लापता हो गया। बचाए गए पायलट को तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

लड़ाकू विमान जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

एक्स पर एक बयान में, भारतीय वायुसेना ने उल्लेख किया कि पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और हवाई क्षेत्र और स्थानीय आबादी को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए विमान से बाहर निकलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय वायुसेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख है और वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।" रक्षा बल ने घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

पहले भी हुआ हादसा?

मालूम हो कि इससे पहले 7 मार्च को भी, हरियाणा के अंबाला के पास भारतीय वायु सेना (IAF) का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया था। IAF अधिकारियों के अनुसार, विमान ने शाम की नियमित उड़ान के लिए अंबाला वायु सेना बेस से उड़ान भरी थी, जब सिस्टम में खराबी आ गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया गया है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सजगुआरAir Forceविमान दुर्घटनाPlane CrashJamnagar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष