लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना में 115 AN-32 विमानों में से 55 का किया गया अपग्रेड, इसी विमान के लापता होने से मारे गये थे 13 लोग

By भाषा | Updated: July 15, 2019 18:31 IST

रक्षा मंत्री ने बताया कि विमानों का उन्नयन सतत प्रक्रिया है। ‘‘अगर किसी एएन-32 का उन्नयन नहीं किया गया है तो ऐसा नहीं है कि वह उड़ान नहीं भर सकता। मानकों को पूरा करने वाले विमानों को उड़ान भरने की अनुमति है।’’

Open in App

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बताया कि भारतीय वायुसेना में मौजूद 115 एएन-32 विमानों में से 55 का उन्नयन किया जा चुका है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सिंह ने बताया कि उन्हीं विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दी गई है जो मानकों को पूरा करते हैं।

सिंह ने पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि विमान दुर्घटनाओं के बाद पिछले पांच साल में कुल 34 कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की मंजूरी दी गई है। इनमें से 27 की रिपोर्ट मिल गई है और उनके सुझावों पर क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि भविष्य में हादसों को टाला जा सके। रक्षा मंत्री ने बताया कि विमानों का उन्नयन सतत प्रक्रिया है। ‘‘अगर किसी एएन-32 का उन्नयन नहीं किया गया है तो ऐसा नहीं है कि वह उड़ान नहीं भर सकता। मानकों को पूरा करने वाले विमानों को उड़ान भरने की अनुमति है।’’

सिंह ने यह भी बताया कि पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का पूर्ण तकनीकी जीवन विस्तार किया गया था। इस हादसे में 13 लोग मारे गए थे। रक्षा मंत्री के अनुसार, हादसे रोकने के लिए सभी तरह की ऐहतियात बरती जाती है लेकिन कई बार मानवीय चूक या खराब मौसम की वजह से भी हादसा होता है। जब भी कोई हादसा होता है, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में विमान के उतरने वाले मैदान छोटे हैं और आसपास पहाड़ियां हैं इसलिए विमानों को घाटी में कम ऊंचाई पर उड़ान भरना पड़ता है। यही वजह है कि वहां एएन-32 विमान उड़ाए जाते हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह