लाइव न्यूज़ :

सीएम बनने जा रहे उद्धव ठाकरे ने कहा- शुक्रिया सोनिया गांधी जी, मैंने कभी नहीं देखा था महाराष्ट्र के नेतृत्व का सपना

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 20:37 IST

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में  कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है। तीनों पार्टियों के बीच बने गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' का नेता उद्धव ठाकरे को चुना गया है। ठाकरे एक दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से चल रहा सियासी तूफान अब थमने के कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, प्रदेश में  कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है और तीनों पार्टियों के बीच बने गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' का नेता उद्धव ठाकरे को चुना गया है और वह एक दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण का आयोजन शिवाजी पार्क में किया जा सकता है। इस बीच उन्होंने सोनिया गांधी व अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया है। 

शिवसेना प्रमुख और 'महा विकास संगठन' के सीएम उम्मीदवार उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने राज्य का नेतृत्व करने का कभी सपना नहीं देखा था। मैं सोनिया गांधी और अन्य लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम एक-दूसरे पर विश्वास रखकर देश को एक नई दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं देवेंद्र फड़नवीस द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं। किसी चीज से नहीं डरता। झूठ हिंदुत्व का हिस्सा नहीं है। जरूरत पड़ने पर तुम हमें गले लगाओ और जब जरूरत न हो तुम हमें छोड़ दो। आपने हमें दूर रखने की कोशिश की है।

ठाकरे ने कहा कि आप सभी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। अकेला नहीं हूं, लेकिन आप सभी मेरे साथ सीएम हैं। आज जो हुआ है वह वास्तविक लोकतंत्र है। हम सब मिलकर राज्य में किसानों के आंसू पोंछेंगे। हम इस महाराष्ट्र को एक बार फिर से महाराष्ट्र बना देंगे, जिसका छत्रपति शिवाजी महाराज ने सपना देखा था। इससे पहले बीजेपी के पास बहुमत नहीं होने के चलते देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि जो तय नहीं हुआ था वो हमारे सर पर लादा गया। हम किसी के साथ ही जा सकते हैं। हमने तय किया किया जो चुनाव से पहले तय नहीं हुआ वो हम नहीं करेंगे। शिवसेना ने हमसे चर्चा करने के बजाए एनसीपी कांग्रेस के पास गए। हमारे पास बहुमत नहीं है। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप