पी.चिदंबरम का बड़ा बयान- दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा

By भाषा | Published: December 8, 2019 06:07 AM2019-12-08T06:07:11+5:302019-12-08T06:07:11+5:30

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर स्व

I will not bow under pressure, nor will I join BJP: | पी.चिदंबरम का बड़ा बयान- दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा

पी.चिदंबरम का बड़ा बयान- दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा

Highlightsचिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे।। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर स्वतंत्रता का गला घोंटना है। चिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है और वह विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर इस दिशा में काम कर रही है।

चिदंबरम आज दिल्ली से यहां पहुंचे थे। वह तमिलनाडु कांग्रेस के मुख्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अखबारों को नहीं लिखना चाहिए, टीवी चैनलों को चर्चा नहीं करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का यह भी मकसद है कि ‘राजनीतिक नेताओं (विरोधियों) को उसकी (सरकार की) आलोचना नहीं करने दो।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी अपना एजेंडा लागू करने के लिए उनकी आवाजों का ‘‘गला घोंटने’’ पर उतारू है। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सांसद के सी राममूर्ति आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इसी तरह तेदेपा के सी एम रमेश और वाई एस चौधरी के खिलाफ भी मामले थे और दोनों आज भाजपा में हैं।

उन्होंने व्यंगात्मक ढंग से भाजपा की तुलना गंगा नदी से की और कहा, ‘‘ भाजपा गंगा नदी है और इसमें डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। मैं उस गंगा (भाजपा में) कभी स्नान नहीं करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं न्याय एवं न्यायाधीश के सामने झुकूंगा। मैं अन्याय के सामने कभी नहीं झुकूंगा।’’ वह परोक्ष तौर पर यह इशारा कर रहे थे कि वह दबाव नहीं झुकेंगे और भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

Web Title: I will not bow under pressure, nor will I join BJP:

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे