लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सीएम कमलनाथ के ओएसडी के आवास समेत 50 ठिकानों पर आयकर के छापे, बड़ी रकम बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 09:39 IST

आयकर विभाग की दिल्ली से आयी टीम ने कक्कड़ के विजय नगर स्थित आवास और अन्य 50 परिसरों पर छापे मारे। आयकर अधिकारियों की 300 लोगों की टीम ने बड़ी रकम बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर के छापे ओएसडी के अलावा रतन पुरी, अमीरा ग्रुप और मोजर बेयर पर मारे जा रहे हैं। 300 अधिकारियों की टीम भोपाल, गोवा, इंदौर और दिल्ली में छापेमारी कर रही है।

आयकर विभाग की दिल्ली टीम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशन ड्यूटी)  के घर पर छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक छापेमारी रविवार सुबह तीन बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। सीएम के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ इंदौर के विजयनगर में रहते हैं। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की दिल्ली से आयी टीम ने कक्कड़ के इंदौर के विजय नगर स्थित आवास और उनसे संबंधित कुछ अन्य परिसरों पर छापे मारे।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक ये छापे ओएसडी के अलावा रतन पुरी, अमीरा ग्रुप और मोजर बेयर पर मारे जा रहे हैं। करीब 300 अधिकारियों की टीम भोपाल, गोवा, इंदौर और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक जोशी के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

सूत्रों ने बताया कि आयकर के छापों के दौरान जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। कक्कड़ राज्य पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। उन्हें गत दिसंबर में राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओएसडी नियुक्त किया गया था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रतलाम के निवर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया जब केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में मंत्री थे, तब कक्कड़ उनके भी ओएसडी रहे थे। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआयकर विभागकमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबारITR-2 Filing: बिना किसी गलती के भरना है ITR-2? आज ही तैयार कर लें ये कागजात, मिनटों में होगा काम

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना