लाइव न्यूज़ :

मैं वास्तव में एक अभिनेत्री हूं, मेरी शुरुआत अभिनय से हुई थी: इला अरुण

By भाषा | Updated: November 13, 2020 13:10 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 13 नवंबर अभिनेत्री-गायिका इला अरुण का कहना है कि दर्शक मुख्य रूप से उन्हें एक प्रसिद्ध राजस्थानी लोक-गायक के रूप में जानते हैं, लेकिन वास्तव में वह एक अभिनत्री हैं क्योंकि अभिनय के जरिये ही उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था।

66 वर्षीय इला अरुण ने 1991 में आई फिल्म "लम्हें" का गाना ‘‘मोरनी बागा मा बोले’’, 1993 की "खलनायक" के गाने "चोली के पीछे" और ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" (2008) के "रिंगा रिंगा" जैसे सुपरहिट गाने के साथ प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन उन्होंने 1983 में दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल की "मंडी" से अपनी हिंदी फिल्म यात्रा की शुरुआत की थी।

वर्तमान में हंसल मेहता की सामाजिक कॉमेडी फिल्म "छलांग" में एक अहम किरदार निभाने वाली इला अरुण ने कहा कि थिएटर के माध्यम से कम उम्र में ही उनको अभिनय करने में दिलचस्पी आने लगी थी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें 1970 के दशक में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में छह महीने के पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृत्ति दी थी, जब महान नाट्य शिक्षक अब्राहिम अलकाज़ी निर्देशक हुआ करते थे।

फिल्म "मंडी" में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने कैमरे का सामना किया था, तब उन्हें मंच और कैमरे के बीच अंतर नहीं पता था। उन्होंने यह सब काम करते हुए सीखा है।

उन्होंने जूम पर एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे लिखने और पढ़ने में काफी दिलचस्पी है। अगर मुझे अपने किरदार के बारे में कुछ भी संदेह होता है, तो मैं इसे अपने निर्देशक के साथ साझा करती हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों में गायन के लिए जाती थी और नाटकों में अभिनय भी करती थी, जिसे उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भी जारी रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दरअसल एक अभिनेत्री हूं। अभिनय हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है और मुझे यह बेहद पसंद है, चाहे यह मंच पर हो या कैमरे के सामने। मैं इसमें सहज हूं, सब कुछ मैंने अपने अवलोकन और अनुभव से सीखा है।’’

जयपुर की रहने वालीं अरुण ने कहा, "मैं अपने आसपास के लोगों से सीखती रहती हूं। मुझे एनएसडी में दाखिला मिला। फिर फिल्मों में काम किया, फिर फिल्मों और एल्बमों में गाना गाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?