लाइव न्यूज़ :

मैं केंद्र से आग्रह कर रहा हूं कि पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएः भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: February 4, 2020 15:12 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने आरोप लगाया कि कुछ दल पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के मुसलमानों के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। दूबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बांटना चाहती है और देश को इससे बचाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देराणा ने महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में एक युवती को जलाये जाने का मुद्दा उठाया।उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया के मामले में तारीख पर तारीख चल रही है।

लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने सरकार से पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) लागू करने की मांग की। शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, ‘आज मैं केंद्र से एक आग्रह कर रहा हूं कि पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाए।’

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के मुसलमानों के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। दूबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बांटना चाहती है और देश को इससे बचाने की जरूरत है।

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में एक युवती को जलाये जाने का मुद्दा उठाया और मांग की कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिये सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया के मामले में तारीख पर तारीख चल रही है। बीजद के अनुभव मोहंती ने ओडिशा में पिछले पांच वर्षो में चक्रवात के कारण समय समय पर होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण आधारभूत ढांचे को काफी नुकसान होता है जिसमें खास तौर पर बिजली से जुड़ा आधारभूत ढांचा शामिल है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए बिजली के ऐसे आधारभूत ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है जो तेज हवाओं को झेल सके।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसददिल्लीझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए