लाइव न्यूज़ :

Presidential Election: ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, कहा- मैंने अपने दिल की सुनी

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 15:07 IST

मुर्मू को वोट देने की वजह बताते हुए कांग्रेस एमएलए मोहम्मद मोकीम ने कहा यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू को वोट देने को लेकर कांग्रेस एमएलए ने बताया अपना निजी फैसलाकहा- मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया यशवंत सिन्हा ने की थी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील 

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति चुनाव में ओडिशा के कांग्रेस विधायक ने अपने दिल की सुनते हुए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को नहीं, बल्कि एनडीए उम्मीदवार दौपद्री मुर्मू को वोट दिया है। कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मैं एक कांग्रेसी विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। 

मुर्मू को वोट देने की वजह बताते हुए कांग्रेस एमएलए ने कहा यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया। 

यशवंत सिन्हा ने की थी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील 

इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा ने सांसदों और विधायकों से उनकी अंतरात्मा की आवज पर वोट करने की अपील की थी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था, इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।

  

उधर, राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू स्वयं ओडिशा से आती हैं। उनका जन्म मयूरभंज की कुसुमी तहसील के उपरबेड़ा गांव में एक संताल आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने भुवनेश्वर के रामादेवी महिला कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।

 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम