लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: रेलवे ट्रैक पर मिला छह साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोपी का शव, मंत्री ने एनकाउंटर की कही थी बात

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2021 13:09 IST

हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि उसे रेलवे ट्रैक पर एक शख्स का शव मिला है जो बच्ची के रेप और मर्डर का संदिग्ध आरोपी का हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार को मिला था एक शख्स का शव।छह साल की बच्ची का हैदराबाद में पिछले हफ्ते रेप हुआ था और पुलिस आरोपी को खोज रही थी।तेलंगाना पुलिस ने ट्विटर पर शख्स के मिले शव की तस्वीरें भी शेयर की है।

हैदराबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार को मिले एक शख्स के शव पर हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि ये छह साल की बच्ची के साथ रेप और उसका मर्डर करने वाले आरोपी का हो सकता है। छह साल की बच्ची का हैदराबाद में पिछले हफ्ते रेप हुआ था और पुलिस आरोपी को खोज रही थी।

बच्ची का शव आरोपी के घर में मिला था। बहरहाल ट्रेन की पटरी पर मिले शव पर पुलिस ने आशंका जताई है कि संदिग्ध ने आत्महत्या कर लिया होगा। छह साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोपी शख्स नाम पल्लाकोंडा राजू है।

तेलंगाना पुलिस ने ट्विटर पर शख्स के मिले शव की तस्वीरें भी शेयर की है। हालांकि शव की पहचान की जानी अभी बाकी है, पुलिस ने कहा है कि शव पर रेप आरोपी की तरह की टैटू बना हुआ है।

एनडीटीवी के अनुसार हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने कहा, 'हमारे पास यह मानने के कारण हैं कि यह संदिग्ध आरोपी है, हाथों पर टैटू के निशान, हाथ पर टैटू द्वारा बनाया गया नाम, उसके बालों का स्टाइल, फिंगरप्रिंट विश्लेषण इसकी पुष्टि करेगा।

आरोपी का एनकाउंटर करने का आया था बयान

रेप के आरोपी की मौत की ये खबर तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी की उस टिप्पणी के दो दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा।

रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद में पत्रकारों से कहा था, 'हम उस बलात्कारी और हत्यारे को पकड़ लेंगे। उसके पकड़े जाने के बाद उसका एनकाउंटर होगा।'

पुलिस ने संदिग्ध की एक तस्वीर भी हाल में जारी की थी और 30 वर्षीय इस शख्स की जानकारी देने के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

दरअसल, लड़की 9 सितंबर (गुरुवार) को हैदराबाद के सिंगरेनी कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। उसका शव उसी दिन पड़ोसी के घर में चादर में लिपटा मिला था। पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया और गला घोंटकर हत्या की गई।

इसके बाद उसी दिन रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बाद में ये सामने आया कि गिरफ्तारी की बात झूठ थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ ने आरोपी के "एनकाउंटर" की भी मांग की थी।

टॅग्स :हैदराबादरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया