लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: December 4, 2020 10:02 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसम्बर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम(जीएचएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शहर में 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए हैं।

जीएचएमसी के 150 वार्डों में से 149 के लिए एक दिसम्बर को मतदान हुआ था और एक वार्ड में बृहस्पतिवार को दोबारा मतदान कराया गया। एक दिसंबर को मतदान के दौरान मत पत्र में त्रुटि पाए जाने के बाद ओल्ड मालकपेट वार्ड में दोबारा मतदान कराया गया।

यहां एक दिसम्बर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था।

एसईसी ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों और स्वास्थ्य विभाग के साथ परामर्श करने के बाद मतपत्र से चुनाव कराने का निर्णय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी