लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: केसीआर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 13:35 IST

चुनाव आयोग द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़ों के मुताबिक, टीआरएस को 2014 के चुनाव में 63 सीटें मिली थी और उसे करीब 34.3 प्रतिशत वोट मिला था।

Open in App

तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।राज्य में समयपूर्व, सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में राव की पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव को राजभवन परिसर में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राव के साथ पार्टी एमएलसी मोहम्मद महमूद अली ने भी बतौर मंत्री पद की शपथ ली। अली पूर्ववर्ती टीआरएस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को सर्वसम्मति से राव को विधायक दल का नेता चुना।राज्य में 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को हुए चुनाव में टीआरएस को 88 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस की अगुवाई में बना ‘प्रजा कुटमी’ गठबंधन केवल 21 सीटें ही जीत पाया। राज्य में भाजपा को केवल एक ही सीट मिली है। टीआरएस को मिला वोट प्रतिशत 2014 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में मिले मतों से करीब 13 प्रतिशत अधिक है।के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली टीआरएस ने राज्य में 88 सीटों पर जीत हासिल की है और इसने कांग्रेस-तेदेपा के नेतृत्व वाले ‘पीपुल्स फ्रंट’ की चुनौती को ध्वस्त कर दिया है। इस गठबंधन में टीजेएस और भाकपा भी शामिल थी।चुनाव आयोग द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़ों के मुताबिक, टीआरएस को 2014 के चुनाव में 63 सीटें मिली थी और उसे करीब 34.3 प्रतिशत वोट मिला था।इस बार कांग्रेस को 28.4 प्रतिशत वोट मिला और उसने 19 सीटें हासिल की जो पिछले बार हासिल की गयी सीटों की संख्या से दो कम है। तेदेपा को केवल दो सीटें मिली जबकि 2014 में उसे कुल 15 सीटें मिली थी।गठबंधन के दो अन्य सहयोगी खाता खोलने में भी विफल रहे।भाजपा को सात प्रतिशत, तेदेपा को तीन प्रतिशत और असादुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम को 2.7 प्रतिशत वोट मिला।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार के मुताबिक, तेलंगाना में कुल 2.80 करोड़ मतदाताओं में से 73.2 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत हासिल की। राव ने सिद्दीपेट जिले की गजवेल सीट से 58,290 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततेलंगाना में 2 सीट पर राज्यसभा चुनाव, 9 अप्रैल को अभिषेक मनु सिंघवी और सुरेश रेड्डी का कार्यकाल हो रहा खत्म?

भारतTelangana Municipal Elections 2026: 2996 वार्डों में मतदान जारी, बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस में कांटे की टक्कर

भारतकरीमनगर के पुलिस आयुक्त गौश आलम पर धार्मिक टिप्पणी, विवादों में घिरे बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी, ओवैसी ने मुस्लिमों के खिलाफ घृणा फैलाने वाला भाषण’ करार दिया

भारतAssembly Bypolls Result Highlights: 8 सीट पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस 2-2, आप, जेएमएम, मिजो नेशनल फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 1-1 सीट, देखिए लिस्ट

भारतJubilee Hills By Election Results: 2995 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव, बीआरएस उम्मीदवार मगंती सुनीता को लग रहा झटका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब