लाइव न्यूज़ :

AIMIM नेता ओवैसी ने काली मंदिर के निर्माण के लिए तेलांगना सरकार से मांगा 10 करोड़ रुपये, जानें मंदिर के बारे में सबकुछ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 11:44 IST

अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम से अफजलगंज मस्जिद के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर करने का भी अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देअकबरुद्दीन ओवैसी ने पुराने शहर में सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर के नवीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये मांगे।अफज़लगंज मस्जिद की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है।

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की और उनसे पुराने शहर के लाल दरवाजा में सिंह वाहिनी महाकाली मंदिर विकसित करने का अनुरोध किया। अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम से अफजलगंज मस्जिद के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर करने का भी अनुरोध किया।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुराने शहर में सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर के नवीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये और अफज़लगंज मस्जिद की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि मंदिर और मस्जिद के लिए कोष जारी किया जाएगा।

बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमाईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। अपने भड़काऊ भाषणों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर विवादित बयान दिया था।  उन्होंने कहा था कि कागज मांगे तो कहो, चारमीनार मेरे बाप ने बनवाया तेरे बाप ने नहीं बनवाया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिस लाल किला पर तुम झंडा फहराते हो उसे भी हमारे ही पूर्वजों ने बनाया है। 

ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,'किसी को भी डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। हमको इनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। जो लोग पूछ रहे हैं कि मुसलमान के पास क्या है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि तू मेरे कागज देखना चाहता है।

बता दें कि इससे पहले देश की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ के बायन के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि माशाल्लाह मोदी है तो हर नामुमकिन-मुमकिन है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत के अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बेहद सुस्त व कमजोर स्थिति में बताया है।

  

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब