लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से सैकड़ों किसान एवं विद्यार्थी दिल्ली के लिए रवाना हुए

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:03 IST

Open in App

नागपुर, तीन जनवरी महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों किसान, विद्यार्थियों एवं अलग- अलग क्षेत्रों के लोग रविवार शाम को नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये लोग कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर डेरा डाले कृषकों का साथ देंगे। किसान सभा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में जिन किसानों ने कर्ज या अन्य संबंधित मुद्दों के कारण खुदकुशी कर ली, उनकी विधवाएं भी इस ‘चलो दिल्ली’ वाहन मार्च में शामिल हैं।

दिन में कोल्हापुर, सांगली, सतारा, नासिक, औरंगाबाद और अहमदनगर एवं अन्य जिलों के युवक एवं अन्य पेशों के लोग ‘महाराष्ट्र राज्य किसान सभा’ के तत्वाधन में नागपुर में इकट्ठा हुए। उन्होंने दोपहर को मार्च निकाला एवं शाम को संविधान चौक पर उनकी सभा हुई।

किसान सभा के नागपुर जिला सचिव अरूण वानकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ये किसान और अन्य लोग बसों, चार पहिया गाड़ियों समेत 40 वाहनों में दिल्ली रवाना हुए। ’’

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य किसान सभा के करीब 800 सदस्य भी प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन किसानों का साथ देना चाहते हैं जो तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। ये तीनों कानून केंद्र सरकार ने तानाशाही तरीके से संसद से पारित कराये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?