लाइव न्यूज़ :

व्यापार मेले में लगे ‘हुनर हाट’ में 12 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई और ऑर्डर मिले: नकवी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे ‘हुनर हाट’ में करीब दो सप्ताह के दौरान 12 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई और ऑर्डर मिले।

व्यापार मेले में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 33वें "हुनर हाट" में 30 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 550 से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों ने भाग लिया।

"हुनर हाट" के समापन के अवसर पर नकवी ने संवाददाताओं को बताया कि इस "हुनर हाट" में लोगों ने 12 करोड़ रुपये से अधिक के स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की और दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों को ऑर्डर भी दिए।

उन्होंने कहा कि "हुनर हाट" में जहां एक ओर लोगों ने देश के कोने-कोने से परंपरागत स्वदेशी उत्पादनों को देखा और खरीदा, वहीँ दूसरी ओर देश के जाने-माने कलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

मंत्री ने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "वोकल फॉर लोकल" मंत्र और स्वदेशी-स्वावलम्बन के आह्वान से भारत की पुश्तैनी हुनर की विरासत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र