लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों में भारी मतदान, कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं

By भाषा | Updated: April 7, 2021 00:17 IST

Open in App

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/कोलकाता, छह अप्रैल केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में मंगलवार को 65 से 82 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।

चार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 475 सीटों पर मतदान हुआ और अब अगले चरणों में केवल पश्चिम बंगाल में ही मतदान होना है, जहां आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं। मतगणना दो मई को होगी।

केरल में शाम सात बजे तक 74 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश में कुल दो करोड़ 74 लाख मतदाता हैं। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए करीब 65 प्रतिशत, और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

असम में तीन चरण में हुए चुनाव में अंतिम चरण में 40 सीटों पर 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

उलुबेरिया, खानाकुल,फाल्टा, केनिंग पूरब, दुरब्राजपुर और हुगली में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं, जहां भाजपा के एक समर्थक के परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई।

मतदान के दौरान कोविड-19के नियमों का पालन किया गया और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लाखों की संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह से सात बजे तक चला।

कोरोना वायरस से संक्रमित द्रमुक की लोकसभा सदस्य कनिमोई ने मंगलवार को मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर मतदान किया।

तमिलनाडु में यह पहला मौका है जब अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों दल अपने वरिष्ठ नेताओं क्रमश: जे जयललिता और एम करुणानिधि के बिना चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्नाद्रमुक के लोकसभा सदस्य पी रविंद्रनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उन्हें और उनके समर्थकों पर द्रमुक के लोगों ने हमला किया। कोयंबटूर जिले में थोंडमुथुर सीट से द्रमुक के उम्मीदवार कार्तिकेय शिवसेनापति ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और भाजपा के लोगों ने उन पर उस वक्त हमला करने की कोशिश की, जब वह एक कार में यात्रा कर रहे थे।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि मय्यम पहली बार विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रही है।

अन्नाद्रमुक की सहयोगी पार्टी भाजपा, जिसने पिछले चुनावों में कोई सीट नहीं जीती थी,इस बार 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अन्नाद्रमुक की एक सहयोगी पीएमके 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस 25 सीटों से चुनाव लड़ रही है।

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए 957 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

केरल में मतदान के लिए कतार में लगी दो महिलाओं की मौत हो गई।

तिरुवनंतपुरम जिले में मार्क्सवादी पार्टी के गढ़ कट्टाईकोनम में माकपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

इसमें भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों पर हमला हुआ और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच झड़प भी हुई।

तमिलनाडु में एक-दो स्थानों से चुनाव संबंधी कुछ छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली हालांकि, किसी बड़ी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

पुडुचेरी में मंगलवार के चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में मतदान हुआ। यहां 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजग में शामिल एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी चुनावी मैदान में उतरे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में से हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट