लाइव न्यूज़ :

फिर ऋतिक रोशन से उलझीं कंगना रनौत, रजनीकांत ने कराई फजीहत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 24, 2018 15:25 IST

बात कंगना रनौत और ऋतिक रोशन को लेकर हो रही है। और अब उनके बीच एक नया झमेला शुरू हुआ है।

Open in App

पहले सोशल मीडिया में बातों की लड़ाई, फिर अदालती लड़ाई और अब इससे आगे बढ़कर उनकी लड़ाई बॉक्स अ‍ॅफिस के मैदान में पहुंच चुकी है। जी हां, बात कंगना रनौत और ऋतिक रोशन को लेकर हो रही है। और अब उनके बीच एक नया झमेला शुरू हुआ है।

जैसा कि सर्वविदित है कंगना की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मणिकर्णिका-क्वीन ऑफ झांसी’ के रिलीज डेट को लेकर काफी टाल-मटोल चल रही है। पहले अप्रैल, फिर यह तारीख बदल कर 15 अगस्त हुई। इसके बाद यह तय हुआ कि सितंबर या अक्तूबर को रिलीज होगी मणिकर्णिका।

लेकिन इस बीच रजनीकांत की  ‘2.0’ भी प्रदर्शन के लिए तैयार हो गई। इसके लिए रजनी सर ने 26 नवंबर की तारीख तय कर दी है। ऐसे में क्या न करते। कोई रिस्क न उठाते हुए इसकी तारीख को और आगे कर 25 जनवरी कर दिया गया।

इसके पीछे कंगना का हाथ ही ज्यादा माना जा रहा है। और इसी वजह से एक झमेला शुरू हो गया है। क्योंकि इसी दिन ऋतिक की फिल्म ‘सुपर-30’ भी रिलीज हो रही है।

असल में ‘क्रिश-3’ के आने के बाद से ही उनके पीछे के विवाद खुलकर सामने आने लगे थे। इसके बाद दोनों की लड़ाई आगे बढ़कर अदालत तक पहुंच गई।

अब जबकि ऋतिक का अपनी बीवी सुजैन से रिश्ता सुधर चुका है, फिर से एक बार उस पुराने झमेले की आंच आने लगी है। इसकी वजह रजनीकांत को ठहराया जा रहा है। देखिए ऋतिक और कंगना के बीच के इस नए विवाद का अंत कैसा होता है। इस बार क्या ऋतिक फिर पीछे हट जाएंगे।  

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष