लाइव न्यूज़ :

HRD मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को दिया ऐसा आदेश छात्रों की होगी बल्ले-बल्ले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 17, 2018 14:08 IST

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि वह हर साल दीक्षांत समारोह आयोजित करें। मंत्रालय ने पाया था कि कुछ विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित नहीं करते।

Open in App

नई दिल्ली , 17 जून। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि वह हर साल दीक्षांत समारोह आयोजित करें। मंत्रालय ने पाया था कि कुछ विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित नहीं करते। मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , “ दीक्षांत समारोह हर साल नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए और विद्यार्थियों को समय पर उनकी डिग्री मिलनी चाहिए।

यह समारोह स्नातक के विद्यार्थियों के लिए बड़े महत्व का होता है और उनके परिवारवालों के लिए भी यह गर्व भरा क्षण होता है। ” अधिकारी ने बताया , “ ऐसा पाया गया कि कुछ कॉलेज वित्तीय या समय संबंधित दिक्कतों की वजह से इस प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन नहीं कर रहे हैं। ”

मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों से इस बारे में विस्तृत जानकारी भेजने को कहा है कि उन्होंने अंतिम दीक्षांत समारोह कब आयोजित किया था। पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय ने पांच साल के बाद इस साल मई में दीक्षांत समारोह आयोजित किया था।

त्रिपुरा के केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चार साल के बाद इस साल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने पहले और एकमात्र दीक्षांत समारोह के 46 साल बाद इस साल दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मानव संसाधन विकास मंत्रालयप्रकाश जावड़ेकरजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष