लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में हार्स-ट्रे‌डिंग चरम पर, विधायकों को बस में भरकर शहर से दूर ले गई कांग्रेस!

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 16, 2018 20:52 IST

अगर कांग्रेस या जेडीएस के 14 विधायक बहुमत साबित करते वक्त सदन से गायब हो जाएंगे तब भी बीजेपी सरकार बना लेगी।

Open in App

बेंगलुरु, 16 मईः कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए तीनों पार्टियों में घमासान मची हुई है। राज्यपास वजुभाई वाला से मिलने के बाद एचडी कुमारस्वामी ने सरकार बनाने की बात की तो बीएस येदियुरप्पा कल शपथ लेने का खम ठोंक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेश कुमार ने ट्वीट कर के यहां तक कह दिया है कि कल सुबह राजभवन में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत है। येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी के पास 104 सीटें हैं और वे प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर उभरे हैं। आमतौर पर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया जाता रहा है।

 

लेकिन बीते कुछ समय में यह रीति टूटी है। अगर चुनाव परिणाम के ठीक बाद कोई दो पा‌‌र्टियां गठबंधन से बहुमत पा लेती हैं, तो उन्हें सरकार बनाने के अवसर मिले हैं। गोवा, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड के ताजा उदाहरण हैं। इसीलिए दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस ने तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल सेक्यूलर को बिना शर्त समर्थन देकर पेंच फंसा दिया है। अब एचडी कुमारस्वामी सरकार बनाने का दावा ठोंक रहे हैं। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक LIVE: बीजेपी विधायक सुरेश कुमार का ट्वीट- कल सुबह 9:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे येदियुरप्पा)

लेकिन चूंकि बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए केवल 8 विधायकों की जरूरत है। और दूसरी तरफ ऐसा भी है कि अगर बहुमत साबित करते हुए 14 विधायक सदन में मौजूद ना रहें तब सरकार बीजेपी बना लेगी। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस को अपने विधायक छ‌िपाने पड़ रहे हैं।

कर्नाटक कांग्रेस केपीसीसी अशोक गहलोत का कहना है कि कांग्रेस के सभी 78 विधायक साथ रहेंगे। चाहे वे किसी होटल में रहें या फिर किसी और जगह। उनके अनुसार इस वक्त कर्नाटक में हार्स ट्रेडिंग यानी की विधायकों की खरीद-फरोख्त चरम पर है। इसलिए ऐसा करने पड़ रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब