लाइव न्यूज़ :

ज्यादा शुल्क मांगने पर अस्पताल हुआ सील : प्रबंधक समेत दो के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:47 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 13 मई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमित मरीज के परिजनों से अधिक शुल्क वसूलने के आरोप में एक निजी अस्पताल के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजयेंद्र पांडियन ने बृहस्पतिवार को बताया कि हुमायूंपुर इलाके के रहने वाले उदय प्रताप सिंह ने मंडल आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भाभी 30 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि उसने भाभी को बद्रिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में केवल चार घंटे के लिए भर्ती कराया गया था और इस पर अस्पताल प्रशासन ने दो दिनों का 51 हजार रुपये का बिल बनाया और बिल के अतिरिक्त 20 हजार रुपये और मांगे।

उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त जयंत नारलीकर के आदेश पर मामले की जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद अस्पताल के प्रबंधक सौरभ कुमार और स्टाफ कर्मी राजेश जायसवाल के खिलाफ बुधवार रात धोखाधड़ी तथा महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एन. के. पांडे ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि अस्पताल में मरीज के परिवार को दो दिन का बिल दिया था जबकि अस्पताल में मरीज महज कुछ घंटे ही ठहरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?