लाइव न्यूज़ :

'उम्मीद है कि ट्विटर भारत सरकार के दबाव में आकर विपक्ष की आवाज नहीं दबाएगा': राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 19:32 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एलन मस्क को बधाई। मैं आशा करता हूं कि ट्विटर अब नफरत भरे भाषणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, तथ्यों की जांच ज्यादा सटीक ढंग से करेगा और भारत में सरकार के दबाव के चलते विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर अधिग्रहण को लेकर एलन मस्क को दी बधाईट्विटर पर लिखा- आशा करता हूं कि ट्विटर अब नफरत भरे भाषणों के खिलाफ कार्रवाई करेगाबोले - भारत में सरकार के दबाव में आकर विपक्ष की आवाज नहीं दबाएगा

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर का नया मालिक बनने पर एलन मस्क को बधाई दी और उम्मीद जताई कि अब यह माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच नफरत भरे भाषणों (हेट स्पीच) के खिलाफ कार्रवाई करेगा तथा भारत में सरकार के दबाव में आकर विपक्ष की आवाज नहीं दबाएगा। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एलन मस्क को बधाई। मैं आशा करता हूं कि ट्विटर अब नफरत भरे भाषणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, तथ्यों की जांच ज्यादा सटीक ढंग से करेगा और भारत में सरकार के दबाव के चलते विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा।’’ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोशल मीडिया मंच ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। 

जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नेड सहगल और कानूनी मामलों एवं नीति प्रमुख विजया गड्डे को हटा दिया है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक ग्राफ भी साझा किया जिसमें दर्शाया गया है कि उनके ट्विटर अकाउंट के साथ ‘छेड़छाड़ की गई।’ 

पिछले साल अगस्त में दिल्ली में दलित बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या मामले में उसके परिजन की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट कुछ दिनों के लिए ‘लॉक’ किया गया था और ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया था। साथ ही ट्विटर ने कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील