लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने खट्टर पर बोला हमला, महामारी के दौरान राजनीति करने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर हमला बोला और अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोविड महामारी के दौरान कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं।

खट्टर ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार जिस प्रकार काम कर रही है, उसमें सहयोग देने के बजाय कांग्रेस नेता का रवैया केवल आलोचनात्मक है।

इसके बाद हुड्डा का यह बयान आया है।

खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘मैंने सोचा कि उनका पत्र जवाब देने के लायक भी नहीं है, मैंने उसकी अनदेखी की। इसका एक कारण है, वह सहायता करने की जगह और अधिक राजनीति करना चाहते हैं।’’

हुड्डा ने खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है और उन्होंने महामारी से लड़ाई में सरकार का पूरा समर्थन करने की पेशकश की थी।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लेकिन विपक्ष का नेता होने के नाते जनता की समस्या को उठाना और उससे सरकार को अवगत करवाना भी मेरी जिम्मेदारी है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं और राष्ट्रहित, प्राकृतिक आपदा एवं महामारी के मामले में वह कभी राजनीति नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि जब अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने मसला उठा तो मैं समर्थन में खड़ा था जब (इस निर्णय का स्वागत करने के लिए) हरियाणा विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित हुआ।’’

टीकाकरण को वायरस के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा करार देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जानी चाहिये।

खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टीकों को नियंत्रित करने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी आंकड़े कहते हैं कि कल केवल 30 हजार खुराक दी गयीं। हिसार, नूंह, सिरसा एवं चरखी दादरी जैसे कुछ जिलों में कुछ ही खुराक दी गयीं । इस गति से राज्य के सभी पात्र लोगों को टीका लगने में कई महीने लगेंगे। इसलिए इस प्रक्रिया में तेजी लायी जानी चाहिये।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखकर उन्हें दुख होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया