लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह की पत्नी घरेलू हिंसा मामले में अदालत में रो पड़ीं

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:21 IST

Open in App

पंजाबी गायक एवं अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शनिवार को घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में रो पड़ीं। महिला ने अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी तलवार ने कहा, ‘‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने जीवन के 10 साल दिए। मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही। अब उसने मुझे छोड़ दिया।’’ इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता से पूछा, ‘‘ अब आप अदालत से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस स्थिति में है? आप दोनों के बीच प्रेम कहां खो गया?’’ इसके आगे न्यायाधीश ने कहा कि अगर मामला सुलझ जाता है तो ज्यादा बेहतर होगा। वहीं शनिवार को हनी सिंह के अदालत के समक्ष पेश नहीं होने और आय से संबंधित हलफनामा दायर नहीं करने पर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह चौंकाने वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है।’’ तलवार ने अपने गायक व अभिनेता पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मुआवजे के रूप में 20 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। हिरदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहनी सिंह की पत्नी को ससुराल से सामान इकट्ठा करने की अनुमति मिली

भारतकानून से ऊपर कोई नहीं है: अदालत ने घरेलू हिंसा मामले में हनी सिंह के पेश नहीं होने पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए