लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:56 IST

Open in App

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाकर काफी देर समझाया भी। पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’ शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। गौरतलब है कि हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया। अदालत में तलवार का पक्ष संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीझूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

बॉलीवुड चुस्कीहनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

बॉलीवुड चुस्कीमैंने 28 लाख में महाराष्ट्र से कार नंबर खरीदा था, हनी सिंह ने कहा- बीमार पड़ने के बाद सभी कार बेच दी

बॉलीवुड चुस्कीट्रक की चपेट में आने के बाद गायक अल्फाज की हालत नाजुक, ICU में हैं सिंगर, हनी सिंह ने लोगों से की ये अपील

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?