लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री ने कहा- पत्रकार पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 सितंबर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को विधानसभा को सूचित किया कि वह अधिकारियों को पिछले सप्ताह मैसुरु में एक मंदिर गिराए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एक उर्दू अखबार के पत्रकार पर कथित हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देंगे।

उन्होंने कहा, "किसी भी तरह के गैरकानूनी कृत्य में शामिल दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। मैं अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश जारी करूंगा।"

नरसिम्हाराजा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तनवीर सैत द्वारा शून्यकाल के दौरान उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, मंत्री ने कहा कि वह घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।

उर्दू अखबार कौसर न्यूज से जुड़े पत्रकार मोहम्मद सफदर कैसर पर 16 सितंबर को मैसुरु के नंजनगुड में एक मंदिर को तोड़े जाने का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला किया था।

यह घटना तब हुई जब कैसर मैसुरु महल परिसर के पास कोटे अंजनेय स्वामी मंदिर के पास विरोध स्थल पर हिंदू जागरण वेदिक नेता जगदीश करांत के भाषण को कथित तौर पर रिकॉर्ड कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर उनसे उस वीडियो को हटाने के लिए कहा जो उन्होंने रिकॉर्ड किया था, जबकि उन्होंने उन्हें बताया कि वह एक पत्रकार है और घटना को कवर कर रहा है।

इस मुद्दे को उठाते हुए सैत ने कहा कि मैसुरु में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट की गई और उन्होंने हमला करने से पहले उनका नाम पूछा।

उन्होंने कहा, "यह मॉब लिंचिंग जैसी घटना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार इसे गंभीरता से लें और कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण