लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'असम में जल्द ही समाप्त हो जाएगा अफ्सपा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2022 14:24 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के संयुक्त प्रयासों से राज्य में अधिकांश आतंकवादी संगठनों ने शांति समझौते पर मुहर लगा दी है। इस कारण असम की जनता को अब अफ्सपा की कोई जरूरत नहीं है और इसलिए इसे जल्द ही वापस ले लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में कहा कि केंद्र जल्द ही अफ्सपा को हटा लेगाकेंद्र और असम सीएम के प्रयासों से अधिकांश आतंकी संगठनों ने शांति समझौते पर मुहर लगा दी हैअफ्सपा को असम के 23 जिलों में आंशिक रूप से और एक जिले में पूरी तरह से हटा दिया गया है

गुवाहाटी: असम की यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राज्य के कानून-व्यवस्था में हो रहे सुधार और उग्रवादी संगठनों के साथ हुए शांति समझौते के कारण असम में अफस्पा को जल्द ही पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

मौजूदा समय में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के कुछ जिलों में इसे आंशिक तौर पर हटाया है लेकिन आने वाले समय में असम भी देश के अन्य राज्यों जैसे सामान्य कानून से संचालित होगा।

गृह मंत्री शाह ने असम पुलिस को प्रेसिडेंट का कलर भेंट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के संयुक्त प्रयासों से राज्य में अधिकांश आतंकवादी संगठनों ने शांति समझौते पर मुहर लगा दी है। इस कारण असम की जनता को अब अफ्सपा की कोई जरूरत नहीं है और इसे जल्द ही वापस ले लिया जाएगा।

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबित केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "केंद्रीय बलों के लिए लागू किये गये आर्म्ड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट यानी अफ्सपा को असम के 23 जिलों में आंशिक रूप से और एक जिले में पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके साथ ही मुझे पूरी भरोसा है कि है कि इसे पूरे राज्य से भी जल्ह ही वापस ले लिया जाएगा।"

इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि जो भी असमवासी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करते हैं और जीवन की मुख्यधारा में वापस लौटते हैं, उनके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर पुनर्वास केंद्र बना रही हैं।

असम पुलिस की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा, "असम पुलिस का इतिहास गौरवशाली रहा है। असम पुलिस देश के प्रमुख पुलिस बल में एक है, जो उग्रवाद, सीमा विवाद, हथियारों, ड्रग्स और मवेशियों की तस्करी को रोकने के साथ जादू टोना जैसे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी काफी प्रशंसनीय कदम उठा रही है। लोगों की सुरक्षा के अलावा उनमें कानून के प्रति जागरूरकता फैलाने के मामले में असम पुलिस का कार्य भी बेहद सराहनीय है। यही कारण है कि राष्ट्रपति ने असम पुलिस को कलर से सम्मानित किया है।"

अमित शाह ने असम पुलिस के 'अलंकरण परेड' की सलामी ली। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह ने असम पुलिस को प्रेसिडेंट के कलर से सम्मानित किया।

प्रेसिडेंट कलर में मिले असम के ध्वज को दर्शाया गया है। जिसमें राज्य के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 36 सितारों, एक सींग वाले गैंडे और असम पुलिस के इसके आदर्श वाक्य के साथ उसका प्रतीक चिन्ह भी उकेरा गया है।

प्रेसिडेंट कलर हासिल करने वाला असम देश का 10 वां राज्य है। प्रेसिडेंट कलर राज्य पुलिस बल को शांति और युद्ध के दौरान राष्ट्र के लिये की गई असाधारण सेवा के लिये दिये जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय अपने दो दिनों के पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। 

टॅग्स :अमित शाहहेमंत विश्व शर्माअसमGuwahatiAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो