लाइव न्यूज़ :

Holi 2025 Date: 14 या 15 मार्च?, रंगों के त्योहार पर बंटा बिहार, आधे ने शुक्रवार को और आधे शनिवार को मनाएंगे रंगोत्सव का जश्न!

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2025 17:59 IST

Holi 2025 Date: बिहार में सूर्य के उदय और अस्त के प्रति लोगों की गहरी आस्था है, जिसके चलते आधा बिहार आज होली का जश्न मना रहा है, जबकि बड़ी संख्या में लोग शनिवार को इसे मनाने का निर्णय ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात 10:47 बजे होलिका दहन का समय निर्धारित था।होलिका दहन के दौरान लोगों ने होली के खूब गीत गाए और डांस किया।होलिका रखी गई तो महिलाओं ने सुबह से पूजा अर्चना शुरू कर दी थी।

Holi 2025 Date: देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन बिहार में रंगों के पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति रही। इस बार होली का त्योहार आधे लोगों द्वारा शुक्रवार को मनाया जा रहा है, जबकि आधे लोग इसे शनिवार को मनाने जा रहे हैं। गुरुवार की आधी रात को अगजा, अर्थात् होलिका दहन के बाद भी यह असमंजस जारी है, जिसका कारण महत्वपूर्ण है। बिहार में सूर्य के उदय और अस्त के प्रति लोगों की गहरी आस्था है, जिसके चलते आधा बिहार आज होली का जश्न मना रहा है, जबकि बड़ी संख्या में लोग शनिवार को इसे मनाने का निर्णय ले रहे हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात 10:47 बजे होलिका दहन का समय निर्धारित था, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। जिसके बाद सुबह से ही लोग होली के मूड में आ गये थे। होलिका दहन के साथ होली का खेला गया। लोग एक दूसरे को रंग अबीर लगाने लगे। वहीं होलिका दहन के दौरान लोगों ने होली के खूब गीत गाए और डांस किया।

शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में जगह-जगह होलिका रखी गई तो महिलाओं ने सुबह से पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। होलिका दहन के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। शुक्रवार को सीवान, छपरा में रंगोत्सव मनाया जा रहा है। बाकी पटना समेत कई जिलों में होली शनिवार को मनाई जाएगी।

हालांकि एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पटना समेत पूरे बिहार में रंग और गुलाल उड़ने लगे हैं। बच्चों और युवाओं की टोली होली होली मना रही है। होली के मौके पर बिहार में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है।

यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। बिहार में होली के अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। यहां के लोग पारंपरिक गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। गांवों और शहरों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

टॅग्स :होलीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ