लाइव न्यूज़ :

बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के समर्थन में विशाल होर्डिंग, लिखा-हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं

By भाषा | Updated: November 23, 2019 20:01 IST

अजित पवार ने 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बारामती से 1.65 लाख मतों के भारी-भरकम अंतर से जीत दर्ज की थी। यह इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत थी। यह जीत इसलिये भी महत्वपूर्ण थी कि भाजपा ने यहां बड़े पैमाने पर प्रचार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार की तस्वीर के साथ इस होर्डिंग पर संदेश लिखा है, “हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं।”यह होर्डिंग बारामती नगर परिषद की इमारत के पास लगाया गया था।

भाजपा के साथ हाथ मिलाने के लिये राकांपा नेता अजित पवार द्वारा पार्टी तोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र में सियासी समीकरणों में हुए उलटफेर के बीच बारामती में शरद पवार के समर्थन में एक विशाल होर्डिंग लगाई गई है।

अजित पवार ने 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बारामती से 1.65 लाख मतों के भारी-भरकम अंतर से जीत दर्ज की थी। यह इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत थी। यह जीत इसलिये भी महत्वपूर्ण थी कि भाजपा ने यहां बड़े पैमाने पर प्रचार किया था।

शरद पवार की तस्वीर के साथ इस होर्डिंग पर संदेश लिखा है, “हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं।” यह होर्डिंग बारामती नगर परिषद की इमारत के पास लगाया गया था। इस होर्डिंग पर यहां से हर गुजरने वाले की नजर जा रही थी लेकिन कुछ घंटों बाद इसे हटा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह होर्डिंग निगम अधिकारियों द्वारा हटाया गया क्योंकि इसे लगाने के लिये मंजूरी नहीं ली गई थी।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे और पार्टी विधायक दल के नेता अजित ने आज सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में आज सुबह दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बारामती के विधायक अजित पवार के अलग होने के बाद शरद पवार को ट्वीट कर कहना पड़ा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये भाजपा का समर्थन करना अजित पवार का निजी फैसला था और यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम इस फैसले का न तो समर्थन करते हैं न ही इसे स्वीकार करते हैं।”

वहीं, बारामती में कई राकांपा कार्यकर्ता इस कदम से नाराज दिखे और उनमें से अधिकतर ने इसे अजित पवार द्वारा किया गया विश्वासघात करार दिया। कुछ समर्थकों ने हालांकि अजित पवार के भाजपा से हाथ मिलाने और उप-मुख्यमंत्री बनने के कदम का समर्थन किया। वहीं सोलापुर में राकांपा कार्यकर्ताओं ने अजित पवार का पुतला फूंका। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारबारामतीअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमुंबईकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos