लाइव न्यूज़ :

सेना को राजनाथ सिंह का निर्देश- 'शुरू कर दो ऑपरेशन, जम्मू कश्मीर में हिंसक-आतंकी घटनाओं को होने से पहले खत्म कर दो'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 17, 2018 12:21 IST

इसी सप्ताह जम्मू कश्मीर में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या हुई थी और बॉर्डर पर कई जवान शहीद हुए।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जूनः गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में होने वाली आतंकी और हिंसक घटनाओं के बाबत बड़ा फैसला किया है। उन्होंने भातरीय सेना को निर्देश दिया है कि सेना वे सारे कदम उठाए जिससे प्रदेश में आतंकी और हिंसक घटनाओं को रोक दिया जाए। इतना ही नहीं गृह मंत्रालय ने रमजान महीना होने चलते संघर्षविराम के फैसले को अब रमजान खत्म होने के साथ ही रद्द कर दिया है। इससे सीजफायर के खत्म हो जाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि भारतीय सेना को गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कश्मीर में रमजान के महीने के दौरान स्थगित किये गए अभियानों की अवधि नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ अभियान फिर शुरू करने के भी निर्देश हैं। एएनआई की माने तो राजना‌थ सिंह ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में सेना को हिदायत दी गई है कि वह हिंसा होने से पहले ही उसे खत्म कर दें। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, वे बेहिचक उठाएं।

उल्लेखनीय है इसी सप्ताह कश्मीर में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या व लगातार पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर की घटनाओं में जवानों के मारे जाने से देश में जम्मू कश्मीर को लेकर काफी हलचल बढ़ी हुई है।

शहीद औरंगजेब के भाई ने पीएम मोदी से कहा, ' 1 के बदले 100 चाहिए, नहीं दे सकते तो बता दें, हम खुद लेंगे'

साथ ही प्रदेश में लगातार आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की भी खबरें आ रही हैं। कश्मीर में पत्‍थरबाजों को आतंकियों की शह मिलने की भी खबरें सुर्खियों रही हैं।

उधर, इंटरनेशनल योगा डे पर टीवी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में आए बाबा रामदेव ने कहा, जम्मु कश्मीर में जहां भी पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे उसका नामोनिशान मिटा देना चाहिए। उनके मुताबिक जम्मू कश्मीर में सेना को खुला छोड़ देना चाहिए। सेना को उनके हिसाब उनका काम करने देना चाहिए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए