लाइव न्यूज़ :

जम्मू में आतंकी हमलों और शहादतों का खूनी रहा है इतिहास, शहीदों के खून से बार-बार यहां की धरती हुई है लाल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 12, 2021 17:02 IST

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सेना के जवानों को बड़े पैमाने पर सबसे पहले जम्मू में 14 मई 2002 को निशाना बनाया गया था जब आतंकियों ने कालूचक गैरीसन में सेना के फैमिली र्क्वाटरों में घुसकर कत्लेआम मचाते हुए 36 से अधिक जवानों और उनके परिवारों के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवानों को बड़े पैमाने पर सबसे पहले जम्मू में 14 मई 2002 को निशाना बनाया गया था

जम्मू। एलओसी (LoC)से सटे पुंछ और राजौरी जिलों की सीमा पर कल हुई मुठभेड़ में पांच सैनिकों की शहादत जम्मू संभाग में कोई पहली नहीं है बल्कि आतंकवाद के शुरुआती दिनों से ही यहां की धरती सैनिकों की सहादत से लाल होती रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सेना के जवानों को बड़े पैमाने पर सबसे पहले जम्मू में 14 मई 2002 को निशाना बनाया गया था जब आतंकियों ने कालूचक गैरीसन में सेना के फैमिली र्क्वाटरों में घुसकर कत्लेआम मचाते हुए 36 से अधिक जवानों और उनके परिवारों के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था।

इसके बाद तो जम्मू संभाग कई ऐसे आतंकी हमलों का गवाह बना जिसमें बड़ी संख्या में जवान और अफसर शहीद हुए। पहली घटना के करीब 13 महीनों के बाद ही आतंकियों ने 28 जून 2003 को जम्मू के सुंजवां में स्थित सेना की ब्रिगेड पर हमला बोला जिसमें 15 जवान शहीद हो गए थे। इतना जरूर था कि आतंकियों ने इस हमले के 15 सालों के बाद फिर से सुंजवां पर 10 फरवरी 2018 को हमला बोल 10 जवनों को मार डाला था।

हमले और शहादतें यहीं नहीं रुकी थीं। साल 2003 में ही 22 जुलाई को जम्मू के अखनूर में आतंकियों ने एक और सैनिक ठिकाने पर हमला किया जिसमें ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी समेत 8 सैनिकों को शहादत देनी पड़ी। यह सिलसिला बढ़ता गया और आतंकी हमले करते रहे। जवान शहीद होते गए। साल 2003 में अखनूर में हुए हमले के करीब 10 सालों तक जम्मू में सुरक्षबलों पर कोई बड़ा हमला नहीं हुआ था। 

हालांकि आतंकियों ने पाक सेना के जवानों के साथ मिल कर 6 अगस्त 2013 को पुंछ के चक्का दा बाग में बैट हमला किया और 5 जवानों को मार डाला। वहीं इस हमले के एक महीने बाद ही 6 सितम्बर 2013 को आतंकियों ने सांबा व कठुआ के जिलों में हमले कर 4 सैनिकों व 4 पुलिसकर्मियों को जान से मार डाला। इनमें एक ले. कर्नल रैंक का अधिकारी भी शामिल था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया में भी 27 नवम्बर 2014 को आतंकी हमले में 3 जवानों को जान गंवानी पड़ी थी तो वर्ष 2016 को 29 नवम्बर के दिन आतंकियों ने नगरोटा स्थित कोर हेडर्क्वाटर पर हमला बोल कर दो अफसरों समेत 7 जवानों को शहीद कर दिया था। ऐसा भी नहीं है कि आतंकियों के हमलों में सिर्फ सैनिकों, जवानों व नागरिकों को ही जानें गंवानी पड़ी थी बल्कि आतंकियों हमलों के जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी भी मारे गए थे। जम्मू में सैनिकों ने 100 से भी अधिक आतंकी मारे गिराए थे।

टॅग्स :Jammuterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू