स्वामी विवेकानंद जयंती: आज ही के दिन हुआ था युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म, जानिए 12 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

By भाषा | Published: January 12, 2019 07:48 AM2019-01-12T07:48:50+5:302019-01-12T07:48:50+5:30

स्वामी विवेकानंद जयंती २०१९: उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा था। 

history of January 12 Swami Vivekananda birthday | स्वामी विवेकानंद जयंती: आज ही के दिन हुआ था युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म, जानिए 12 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

स्वामी विवेकानंद जयंती: आज ही के दिन हुआ था युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म, जानिए 12 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

अमेरिका के शिकागो में हुई धर्म सभा में अपने धाराप्रवाह भाषण के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए विशेषकर के युवाओं के बीच में। इसी कारण उनके जन्म को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। 

उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा था। 

देश और दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी को घटित अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है :- 

1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म हुआ।

1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया। 

1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन हो गया। 

1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मंजूर दी। 

2008: कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।

English summary :
Swami Vivekananda jayanti: Swami Vivekananda was born on January 12, 1863 in Bengal due to his fluent speech in the United States of Chicago. Swami Vivekananda became very popular due to his shameless speeches, especially among the youth. That is why the entire nation celebrates his birthday as 'Yuva Diwas'.


Web Title: history of January 12 Swami Vivekananda birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे