लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे की लड़ाई देवीलाल और भजन लाल के परिवारों से, जानिए किसमें कितना है दम?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 08:10 IST

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के पड़पोते सांसद दुष्यंत चौटाला या फिर उनके पोते अजय सिंह चौटाला की पत्नी नैना चौटाला, जो मौजूदा सांसद दुष्यंत की मां और डबवाली क्षेत्र से इनेलो की विधायक हैं, इस बार हिसार से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की टिकट पर मैदान में उतरेंगी. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई या उनके पोते भव्य बिश्नोई कांग्रेस की टिकट पर हिसार से किस्मत आजमाएंगे.

Open in App

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे उनके आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह की लड़ाई हरियाणा के दो लालों, देवीलाल और भजनलाल के परिवारों से होगी. हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा के बाद बृजेंद्र सिंह ने वीआरएस मांग लिया है. हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर के तौर पर बृजेंद्र सिंह विभिन्न विभागों का कामकाज संभालते रहे हैं.

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के पड़पोते सांसद दुष्यंत चौटाला या फिर उनके पोते अजय सिंह चौटाला की पत्नी नैना चौटाला, जो मौजूदा सांसद दुष्यंत की मां और डबवाली क्षेत्र से इनेलो की विधायक हैं, इस बार हिसार से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की टिकट पर मैदान में उतरेंगी. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई या उनके पोते भव्य बिश्नोई कांग्रेस की टिकट पर हिसार से किस्मत आजमाएंगे.हिसार क्षेत्र के तहत 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और इन इलाकों में चौधरी देवीलाल और चौधरी भजनलाल का अच्छा-खासा प्रभाव है. इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह के पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी सांसद रह चुके हैं. बीरेंद्र सिंह किसानों के मसीहा माने जाने वाले सर छोटूराम के नाती हैं. ऐसे में हिसार में हरियाणा के तीन बड़े राजनीतिक घरानों में कांटे के मुकाबले के आसार हैं.कभी कांग्रेस, कभी जनहित कांग्रेस और कभी इनेलो के कब्जे में रही हिसार सीट पर भाजपा को आज तक कभी जीत नसीब नहीं हो पाई है. यह पहला मौका होगा, जब भाजपा हिसार सीट पर पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी. बीरेंद्र सिंह का हरियाणा की राजनीति में बड़ा कद है और उनके कांग्रस छोड़कर भाजपा में आने के बाद हिसार सीट पर पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है.पिछले आम चुनावों में मोदी लहर के बावजूद हिसार सीट से इनेलो के दुष्यंत चौटाला जीते थे. दुष्यंत की जीत इस मायने में बड़ी थी कि हिसार सीट से जनिहत कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई भाजपा की मदद से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें तब हार का मुंह देखना पड़ा था. अब चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र के मैदान में आ जाने से हिसार में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं और ऊंट किस करवट बैठेगा, राजनीतिक पंडितों के लिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहिसार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप