मिजोरम चुनाव: विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

By स्वाति सिंह | Published: November 5, 2018 12:18 PM2018-11-05T12:18:41+5:302018-11-05T13:18:21+5:30

मिजोरम की 40 विधान सभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। मत की गणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।

Hiphei, the Speaker of Mizoram Legislative Assembly has resigned from his post | मिजोरम चुनाव: विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

मिजोरम चुनाव: विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।

हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है।


बता दें कि 12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव होंगे। सभी पाँच राज्यों के चुनावों के लिए हुए मतदान की मतगणना 11 दिसंबर को होगी। नतीजे उसी दिन शाम तक आ जाने की उम्मीद है। बीजेपी राज्य ने अभी तक राज्य में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

मिजोरम में इस समय कांग्रेस शासन है। कांग्रेस पहले ही राज्य की सभी 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। मिजोरम के मुख्यमंत्री पी ललथनहवला दो विधान सभा सीटों चंफई (दक्षिण) और सेरछिप से चुनाव लड़ेंगे। ललथनहलवा साल 2008 से ही मिजोरम के मुख्यमंत्री है। 

मिजोरम की 40 विधान सभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। मत की गणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।

English summary :
Aizawl: Congress leader Hiphei who had resigned as Speaker of Mizoram Legislative Assembly, joins BJP


Web Title: Hiphei, the Speaker of Mizoram Legislative Assembly has resigned from his post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे