लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने कहा- हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जाना चाहिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:13 IST

हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा ने अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पूरे देश में लागू करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के गोशमहाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टी राजा ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2023 तक एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। टी राजा ने असम मामले में घुसपैठियों को गोली मारने की बात कही थी।

हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि यदि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं तो ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ का सपना साकार हो सकता है। सिंह ने यह भी कहा कि हिंदुओं को ‘‘आत्मरक्षा’’ के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गोशमहाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टी राजा ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2023 तक एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनने के लिए छत्रपति शिवाजी के विचारों की जरूरत है।’’ सिंह ने अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पूरे देश में लागू करने की मांग की।इससे पहले भी टी राजा कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। टी राजा ने असम मामले में घुसपैठियों को गोली मारने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी अप्रवासी भारत छोड़कर नहीं जाते हैं तो उन्हें गोली मार दो। उन्होंने कहा कि तब हमारा देश सुरक्षित रहेगा।  उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के नेता और मंत्री रघुराज ने बुर्के को लेकर एक विवादित बयान दिया जिससे पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। भाजपा ने देर शाम जारी एक बयान में कहा कि संगठन की नीतियों के विरूद्ध क्रियाकलापों व अमर्यादित बयानबाजी के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर पार्टी ने रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी बहन या बेटी या महिला चाहे व हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी पंथ मजहब जाति या समुदाय से जुड़ी हो उनकी मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी टिप्पणी न स्वीकार है और न बर्दाश्त की जा सकती है। महिलाओं और बेटियों का सम्मान पार्टी की रीति-नीति है और उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर व्यवहार करने की अनुमति किसी को भी नहीं है। 

रघुराज सिंह ने सोमवार को अलीगढ़ में कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। रघुराज हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी। 

रघुराज सिंह ने कहा, ''मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीनबाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।'' 

रघुराज ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी थी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया। बुर्का मानव के लिए आवश्यक नहीं है। भाजपा के जिला प्रवक्ता निशांत शर्मा ने बताया कि सिंह को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब