लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत के गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी कोच के नमाज पढ़ने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:47 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत में हिंदू संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारियों ने यहां एक स्टेडियम में हॉकी कोच द्वारा नमाज पढ़ने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए एक थाने में मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने यहां एक स्‍टेडियम में हाकी कोच द्वारा नमाज पढ़े जाने का विरोध करते हुए शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांधी स्टेडियम में एक हाकी कोच नमाज पढ़ता है, जिससे वहां आने वाले लोगों में रोष है। उन्होंने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुनील दत्त शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सार्वजनिक स्थान पर नमाज न हो, इसके लिए पुलिस को निगरानी करने को कहा है। सूचना मिलने पर नगर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी बल के साथ कोतवाली पहुंचे। लगभग दो घंटे तक चली बातचीत के बाद अफसरों ने जांच का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि गांधी स्टेडियम में दोबारा नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी और कोई भी नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब