लाइव न्यूज़ :

हिंदू स्वामियों ने अपनी भाषा से हिंदू धर्म का अपमान किया: कर्ण सिंह नीत फाउंडेशन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह की अध्यक्षता वाले ‘टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग इंडिया फाउंडेशन’ के न्यासियों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले कुछ हिंदू स्वामियों के कथित भाषणों को "चौंकाने वाला" करार दिया और कहा कि उन्होंने "ऐसे बयान" देकर खुद ही हिंदू धर्म का "अपमान" किया है।

उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कुछ हिंदू धर्मगुरुओं के "बयानों" पर आपत्ति जतायी और कहा कि उन लोगों ने "ऐसे बयान" देकर स्वयं ही हिंदू धर्म का "अपमान" किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसे आयोजन अंतर-धार्मिक आंदोलन को "पुन: सक्रिय" करने के महत्व को उजागर करते हैं जो सामंजस्यपूर्ण और रचनात्मक संवाद के जरिए विभिन्न धर्मों के लोगों को एक साथ लाने का प्रयास करता है।

उन्होंने कहा, "कर्ण सिंह की अध्यक्षता में टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग इंडिया फाउंडेशन के न्यासियों ने हरिद्वार और अन्य जगहों पर कुछ हिंदू स्वामियों के हालिया बयानों पर गहरा सदमा और भय व्यक्त किया। अल्पसंख्यकों के नरसंहार का खुला आह्वान चकित करने वाला है।"

फाउंडेशन के न्यासियों ने रेखांकित किया कि ऐसे लोगों को "निश्चित रूप से" देश के कानून के तहत दंडित किया जाएगा क्योंकि उनके बयान न सिर्फ मौजूदा कानून के खिलाफ हैं बल्कि संविधान के भी खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, "इस तरह के बयान देकर उन्होंने उपनिषदों में वर्णित जन कल्याण और भाईचारे के महान वेदांत सिद्धांतों को विकृत कर दिया है... इससे स्वयं ही हिंदू धर्म का अपमान होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतHaryana Municipal Council Election Results: भाजपा का दबदबा, 6 वार्डों में दर्ज की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

भारतयमुना पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर राजस्थान-हरियाणा में बनी सहमति, भजनलाल शर्मा

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारतSonipat Municipal Corporation election results 2026: सोनीपत में खिला कमल, मुकेश बामनिया ने दर्ज की शानदार जीत

भारतकौन हैं प्रतीक यादव? सियासी शोर से दूर, वर्कआउट के शौकीन थे अखिलेश यादव के छोटे भाई

भारतअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतHaryana Civic Polls 2026 Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस के बीच साख की लड़ाई

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका