लाइव न्यूज़ :

'अविकसित राज्यों की भाषा है हिन्दी, ये तमिलों को 'शूद्र' बना देगी', हिंदी को लेकर डीएमके नेता ने दिया विवादित बयान

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2022 18:11 IST

हिंदी का विरोध करने के लिए आयोजित एक बैठक में एलंगोवन ने कहा, "हिंदी हमारा कोई भला नहीं करेगी। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल सहित विकसित राज्यों में हिंदी मातृभाषा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएलंगोवन ने कहा, "हिंदी हमारा कोई भला नहीं करेगीहिंदी के माध्यम से मनु धर्म को थोपने का आरोप लगायाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य हैं टीकेएस एलंगोवन

चेन्नई: तमिल बनाम हिंदी की बहस के बीच द्रमुक पार्टी के एक नेता हिंदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदी को अविकसित राज्यों की भाषा बताया है। साथ ही उन्होंने यह कहा है कि यह तमिलों को यह तमिलों को "शूद्रों" की स्थिति तक कम कर देगी। द्रमुक के राज्यसभा सदस्य टीकेएस एलंगोवन ने भी कहा है कि दक्षिणी राज्यों में हिंदी को लागू करना "मनु धर्म" को लागू करना है।

हिंदी का विरोध करने के लिए आयोजित एक बैठक में एलंगोवन ने कहा, "हिंदी हमारा कोई भला नहीं करेगी। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल सहित विकसित राज्यों में हिंदी मातृभाषा नहीं है।""उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे अविकसित राज्यों में हिंदी मातृभाषा है। फिर हमें हिंदी क्यों सीखनी चाहिए?"

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी कटाक्ष किया, जो भारत में अंग्रेजी के विकल्प के रूप में हिंदी की वकालत करते रहे हैं। द्रमुक नेता ने कहा, "अमित शाह ने कहा था कि हिंदी एक राष्ट्रभाषा के रूप में इसे वैश्विक पहचान देगी। 'अनेकता में एकता' भारत की पहचान है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमित शाह भारतीय हैं? मुझे संदेह है।"

एलंगोवन ने कहा कि तमिल का गौरव 2,000 वर्ष पुराना है और तमिलों की संस्कृति हमेशा समानता का अभ्यास करना है, जिसमें लिंग भी शामिल है। उन्होंने कहा, "वे (बीजेपी) संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और हिंदी के माध्यम से मनु धर्म को थोपने की कोशिश कर रहे हैं ... इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ... अगर हमने किया, तो हम गुलाम, शूद्र होंगे।"

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, मैंने 'शूद्र' शब्द नहीं गढ़ा। तमिल समाज एक समतामूलक समाज है और दक्षिण में वर्ग अंतर का अभ्यास नहीं करता है। उत्तर से भाषा के प्रवेश के कारण, इसने हमें भी विभाजित कर दिया है। द्रविड़ आंदोलन के दौरान लोगों ने शूत्रों और ओबीसी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

टॅग्स :हिन्दीडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं