लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा 'अडानी' वाले ट्वीट पर राहुल गांधी के खिलाफ दायर करेंगे मानहानि का मुकदमा, बोले, "भारी ठेस पहुंची है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2023 19:57 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया कि वो राहुल गांधी द्वारा 'अडानी' के संबंध में किये गये विवादित ट्वीट में उनका नाम शामिल किये जाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा अब राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज करेंगे मानहानि का मुकदमा सरमा, राहुल गांधी द्वारा 'अडानी' संबंधी ट्वीट में उनका नाम शामिल किये जाने से आहत हैंसीएम सरमा ने कहा कि वो 14 अप्रैल को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे

गुवाहाटी: मानहानि केस में दोषी सिद्ध होने के बाद केरल के वायनड संसदीय सीट से संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिये गये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फिर से एक नये मामले में मानहानि मुकदमे के आरोपी हो सकते हैं। जी हां, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को ऐलान किया है कि वो राहुल गांधी द्वारा 'अडानी' के संबंध में किये गये विवादित ट्वीट में उनका नाम शामिल किये जाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

असम की राजधानी गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि वो 14 अप्रैल को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। सरमा ने मानहानि केस दायर करने के लिए 14 अप्रैल की तारीख इस कारण से बताई क्योंकि वो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुवाहाटी दौरा संपन्न हो जाए, उसके बाद वो राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने जो कुछ भी ट्वीट किया, वह बेहद अपमानजनक है। बेहद ठेस पहुंची है मुझे। इसलिए जब पीएम मोदी असम का दौरा करके चले जाएंगे तब हम उनका माकूल जवाब देंगे।" सीएम सरमा ने पत्रकारों से कहा, "निश्चित रूप से राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा क्योंकि वो लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"

मालूम हो कि राहुल गांधी ने हाल के वर्षों में कांग्रेस छोड़ने वाले उन नेताओं पर तीखी टिप्पणी की है, जो हाल ही में या तो भाजपा में शामिल हुए या फिर भाजपा की विचारधारा की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं।  राहुल गांधी ने बीते शनिवार को अडानी मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कई पूर्व कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए ट्वीट करके तीखा कटाक्ष किया था।

राहुल गांधी ने ट्वीट में 'अडानी' नाम को शामिल करते हुए ऐसी तस्वीर साझा की थी, जिसमें न केवल अडानी बल्कि गुलाम नबी 'आजाद', ज्योतिदित्य 'सिंधिया', 'किरण' कुमार रेड्डी, 'हिमंत' बिस्वा सरमा और 'अनिल' एंटनी के नाम भी शामिल थे। ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा था, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?"

वहीं राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सरमा ने भी फौरन ट्वीट कर जवाब दिया और कहा, "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहां छुपाया है और आपने कई बार कैसे ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के शिकंजे से बचने दिया। हम कोर्ट ऑफ लॉ में मिलेंगे।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11,000 से अधिक नर्तकियों और ढोल वादकों के साथ बिहू पर एक रिकॉर्ड बनाने के राज्य के प्रयास सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जल्द ही गुवाहाटी जाने वाले हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माHimanta Vishwa Sarmaराहुल गांधीAdani EnterprisesGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर