लाइव न्यूज़ :

हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 14:30 IST

असम में भाजपा भले ही लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया है। इस बार असम की कमान पार्टी ने हेमंत बिस्वा सरमा को सौंपने का फैसला किया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी में रविवार को बैठक में हेमंत बिस्वा सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया हेमंत बिस्वा सरमा आज शाम राज्यपाल से मुलाकात कर भाजपा के सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैंसर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था

असम के अगले मुख्यमंत्री बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा होंगे। उन्हें रविवार को असम में हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। हेमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से असम में भाजपा विधायक दल के नेता चुना गया। इसकी अटकलें हालांकि पहले से लगाई जा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी में हुए विधायक दल के बैठक में सर्बानंद सोनोवाल ने हेमंत बिस्व के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी ने सहमति जताई। विधायक दल की इस बैठक में दिल्ली से भेजे गए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहें

बीजेपी ने हाल में असम विधानसभा चुनाव में 126 में से 60 सीटें अकेले जीती।  वहीं, उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। इसकी के साथ लगातार दूसरी बार बीजेपी असम में सत्ता में आई है।

इससे पहले 2016 के चुनाव में भाजपा ने सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया था। हालांकि, इस बार पार्टी ने साफ किया था कि चुनावी नतीजों के बाद ही सीएम की घोषणा होगी। ऐसे में संशय बरकरार था।

बहरहाल, मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय खत्म होने के आज शाम  हेमंत बिस्वा सरमा राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

असम सीएम पद से सर्बानंद सोनोवाल ने दिया इस्तीफा

इससे पहले सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार सुबह ही भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। परंपरा के अनुसार राज्यपाल ने अगली सरकार के गठन तक सोनोवाल से पद पर बने रहने को कहा। 

बता दें कि पिछले हफ्ते 2 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद से ही असम में मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें जारी थीं। इस बीच शनिवार को सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शनिवार को मुलाकात भी की थी।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसम विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीसर्बानंद सोनोवालनरेन्द्र सिंह तोमरअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप