लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ विकास के क्षेत्र में हिमाचल प्रदर्शन, केरल अच्छी प्रगति पर, बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों का खराब रहा प्रदर्शन: SDG रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 30, 2019 16:19 IST

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और सिक्किम में 2018 के मुकाबले अच्छी प्रगति देखने को मिली जबकि गुजरात जैसे राज्यों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत का इस मामले में समग्र प्राप्तांक सुधरकर 2019 में 60 पर पहुंच जो 2018 में 57 था।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग द्वारा तैयार एसडीजी-भारत -सूचकांक में संयुक्तराष्ट्र की एसडीजी के 17 क्षेत्रों में से 16 को रखा गया है।संयुक्तराष्ट्र ने ऐसे 306 संकेतकों को की पहचान की है। 

स्वस्थ विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में राज्यों की प्रगति संबंधी नीति आयोग की इस साल की रपट में केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं। इसमें सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों की प्रगति के आधार उनके प्रदर्शन को आंका जाता है और उनकी रैंकिंग की जाती है।

एसडीजी भारत सूचकांक, 2019 के के अनुसार बिहार, झारखंड और अरूणाचल प्रदेश का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने सूचकांक जारी करते हुए कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र का 2030 का एसडीजी लक्ष्य भारत के बिना कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता...हम स्वस्थ विकास के संयुक्तराष्ट्र में तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और सिक्किम में 2018 के मुकाबले अच्छी प्रगति देखने को मिली जबकि गुजरात जैसे राज्यों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत का इस मामले में समग्र प्राप्तांक सुधरकर 2019 में 60 पर पहुंच जो 2018 में 57 था।

नीति आयोग द्वारा तैयार एसडीजी-भारत -सूचकांक में संयुक्तराष्ट्र की एसडीजी के 17 क्षेत्रों में से 16 को रखा गया है। सूचकांक तैयार करते समय राज्यों के प्रदर्शन को 100 संकेतकों की तात्कालिक स्थिति का आकलन किया जाता है। संयुक्तराष्ट्र ने ऐसे 306 संकेतकों को की पहचान की है। 

टॅग्स :नीति आयोगहिमाचल प्रदेशउत्तर प्रदेशझारखंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना