लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः काम पर जा रहे 9 प्रवासी मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, चार घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 14:29 IST

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों- गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निषाद, मोती लाल यादव और सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश, बाबूद्दीन, महेश और अर्जुन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसा शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर धरमपुर के पास मंगलवार को सुबह नौ बज कर बीस मिनट के आसपास हुआ कार की चपेट में आए राहगीर काम पर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कार सवार ने मंगलवार को नौ राहगीरों (प्रवासी मजदूर) को कुचल दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर धरमपुर के पास मंगलवार को सुबह नौ बज कर बीस मिनट के आसपास हुआ और कार की चपेट में आए राहगीर काम पर जा रहे थे। अधिकारी के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों- गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निषाद, मोती लाल यादव और सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश, बाबूद्दीन, महेश और अर्जुन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद  स्थानीय विधायक भी मौके के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?