लाइव न्यूज़ :

HPBOSE Himachal Pradesh Board 10th Results 2018: कुछ ही देर बाद आ सकते हैं हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 11:01 IST

HPBOSE 10th results 2018 date and time: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सात मार्च से 20 मार्च तक परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।

Open in App

हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के स्कूलों में 10वीं की परीक्षा का नतीजा आज जारी हो सकता है। परीक्षार्थी  HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइटों  hpbose.org और hpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के करीब एक लाख बच्चों ने 10वीं की इस साल परीक्षा दी है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सात मार्च से 20 मार्च तक परीक्षाओं का आयोजन किया। 

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित करता है। 12वीं की हिमाचल बोर्ड परीक्षा में करीब 98 हजार छात्रों ने भाग लिया था। 12वीं की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से 29 मार्च तक हुई थीं। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर चुका है। 

 

HPBOSE परीक्षा परिणाम से जुड़े जरूरी फैक्ट-

- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दो मई को दोपहर तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। 

- हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा परिणाम की कोई तारीख नहीं जारी की है।

- 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

-  इन दो वेबसाइटों hpbose.org और hpresults.nic.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे देखें HPBOSE की 10वीं की परीक्षा का परिणाम-

- रिजल्ट की घोषणा होते ही hpbose.org या hpresults.nic.in पर जाएँ।

- जिस वेबसाइट पर जाएँ वहाँ Class 10 results 2018 पर क्लिक करें।

- रिजल्ट देखने के लिए बने बॉक्स में अपना रोल नंबर, नाम जैसी जानकारियाँ भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें

- छात्र चाहें तो अपने ई-रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं या उसे पीडीएफ सेव कर सकते हैं।

- याद रखें कि इंटरनेट पर जारी किया गया परिणाम बहुत सावधानी से तैयार किया जाता है फिर भी आपको मिला सर्टिफिकेट ही अंतिम रूप से मान्य होता है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब